
file photo
अमहदाबाद/जामनगर. प्रदेश में इन दिनों न्यूनतम तापमान में कमी आई है जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने लगी है। बुधवार को गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेन्टीग्रेड से नीचे रहा। अन्य शहर मेें भी तापमान में कमी आई है।
पूरे राज्य में तापमान में कमी आने से रात को सर्दी महसूस होती है। हालांकि अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक रहा। सौराष्ट्र के जामनगर में पिछले 48 घंटों में तापमान में पांच डिग्री तक की कमी आई है। शहर में अधिकतम तापमान 34.9 एवं न्यूनतम 18 डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलने लगी है। दूसरी ओर राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी गांधीनगर का रहा। जहां न्यूनतम 15.8 और अधिकतम 34.8 डिग्री रहा। उत्तर गुजरात का डीसा शहर में भी न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अहमदाबाद शहर मेें 34.8 एवं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। कच्छ के नलिया में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 17.9 डिग्री रहा। वडोदरा में अधिकतम 36.6 एवं न्यूनतम 19, सूरत में अधिकतम 36 एवं न्यूनतम 21.8, राजकोट में अधिकतम तापमान 35.3 एवं न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से एकाएक तापमान में कमी आई है। जिससे रात को सर्दी एवं दिन में गर्मी भी महसूस हो रही है।
Published on:
28 Oct 2020 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
