28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather in Gujarat : महसूस होने लगी गर्मी, सूरत एवं भुज में तापमान 35 डिग्री के पार

अहमदाबाद शहर में अधिकतम तापमान ३३ डिग्री के करीब

less than 1 minute read
Google source verification
Weather in Gujarat : महसूस होने लगी गर्मी, सूरत एवं भुज में तापमान 35 डिग्री के पार

Weather in Gujarat : महसूस होने लगी गर्मी, सूरत एवं भुज में तापमान 35 डिग्री के पार

अहमदाबाद. पिछले कुछ दिनों से राज्यभर में तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को सबसे अधिक ३६ डिग्री के समीप तापमान सूरत में रहा इसके अलावा कच्छ के भुज शहर का अधिकतम तापमान ३५ डिग्री को पार कर गया। राज्य के अहमदाबाद में भी तेजी से बढ़ते तापमान के बीच दोपहर को गर्मी का अभास होने लगा है। राज्य के अन्य कई शहरों में अधिकतम तापमान ३४ डिग्री के पार हो गया है।
गुजरात में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो रविवार को सबसे कम कच्छ जिले के नलिया में ९.६ डिग्री तापमान रहा। हालांकि यहां पर अधिकतम तापमान ३३ डिग्री को भी पार कर गया। जिससे रात को सर्दी और दिन में गर्मी महसूस हुई। अहमदाबाद शहर में भी अधिकतम तापमान ३२.५ डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान १७.३ रहा जिसकी वजह से रात को हल्की ठंडी तो दिन में गर्मी का आभास हुआ। अन्य प्रमुख शहर राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान १५.५ तो अधिकतम ३२.७ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। इसके अलावा वडोदरा शहर में अधिकतम ३३.६ और न्यूनतम १८ डिग्री, सूरत शहर का अधिकतम तापमान ३५.९ डिग्री दर्ज किया गया तो शहरका न्यूनतम तापमान भी १९.७ डिग्री रहा। सूरत में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। राजकोट में अधिकत ३४.३ एवं न्यूनतम १५ डिग्री के आसपास रहा। इसी तरह से भुज शहर में अधिकतम ३५.१ तो न्यूनतम १६ डिग्री के आसपास रहा।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिनों में राज्य में दो से चार डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।