30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़ा बाजार करेंगे विकेण्ड लॉकडाउन

शनिवार व रविवार को रहेगा लॉकडाउन, कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में कदम
2 min read
Google source verification
कपड़ा बाजार करेंगे विकेण्ड लॉकडाउन

कपड़ा बाजार करेंगे विकेण्ड लॉकडाउन

गांधीनगर. गुजरातभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब कपड़ा बाजार और गारमेन्ट मार्केट्स भी मैदान में उतरे हैं। इसके मद्देनजर ही शुक्रवार से तीन दिनों तक स्वयंभू लॉकडाउन किया है। ये मारकेट शुक्रवार से सोमवार तक बंद रहेंगे।

मस्कती कापड महाजन के अध्यक्ष गौरांग भगत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए शुक्रवार शाम से बाजार बंद रहेंगे। ये बाजार सोमवार सुबह नौ बजे तक बंद रहेंगे। शहर में कपड़ा का कारोबार करने वाले सभी महाजन, एसोसिएसशन और कपड़ा बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मालिकों के अनुरोध किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करें। उन्होंने कहा कि न्यू क्लॉथ मार्के, सिंधी मार्केट, आनंद क्लॉथ मार्केट समेत 50 हजार से ज्यादा महाजन के सदस्य हैं, जो कारोबार बंद रखेंगे।

वहीं गुजरात गारमेन्टस मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन के बैनर तले भी गारमेन्ट मारकेट में स्वयंभू लॉकडाउन का ऐलान किया गया। शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक गारमेन्ट बाजार और कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पुरोहित के अनुसार कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए गारमेन्ट बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि कोरोना की चेन तोडऩे में व्यापारी सहयोग करें।

उधर, ट्रैवल एजेन्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( टाफी) के बैनर तले अब ट्रैवल एजेन्ट्स ने अपने सभी कार्यालयों में 30 अप्रेल तक कामकाज बंद रखने की अपील की है। एसोसिएसशन के चेयरमैन मनीष शर्मा और सेक्रेटरी अंकित बजाज ने अपील की है कि इस शताब्दी की सबसे खतरनाक महामारी कोरोना की भयावता बढ़ गई है। मौजूदा समय में अहमदाबाद समेत गुजरात के शहरों में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ चुके हैं। शहरों के अस्पतालों में बेड नहीं है। एम्बुलेंस नहीं हैं। आगामी समय में कोरोना से बचने के लिए खुद को जागरूक होना होगा और निर्णय करना होगा। उन्होंने ट्रैवल्स एजेन्ट से अपील की है कि ऐसे हालात में सभी लोग अपने कार्यालयों में एक -दो सप्ताह तक कामकाज बंद रखें ताकि कर्मचारियों में कोरोना का जोखिम घटाया जा सके।