27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खैलेया की वेशभूषा में सुसज्ज महिला पुलिस भी रखेगी नजर

महिलाओं को छेडऩे वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,बीते साल ८० से ज्यादा आरोपियों को खिलाई थी हवालात की हवा
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 10 Oct 2018, 12:13 AM IST

Garba

खैलेया की वेशभूषा में सुसज्ज महिला पुलिस भी रखेगी नजर

अहमदाबाद. शहर में गरबों और रात के समय गरबा स्थल से घर जाते समय महिलाएं, युवतियां सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए महिला पुलिस ने भी कमर कसी है।
गरबों के बीच युवतियों को छेडऩे वालों की खैर नहीं, क्योंकि महिला पुलिस भी गरबा स्थल, उसके आसपास खेलैया की वेशभूषा में सुसज्ज होकर नजर रखेगी। महिला पुलिस की ओर से दस टीमें गठित की गई हैं। बीते साल भी अमूमन हर दिन छेड़छाड़ करने वाले ८० से ज्यादा आरोपियों को हवालात की हवा खिलाई थी।
महिला पुलिस की पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने संवाददाताओं को बताया कि छेडऩे वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए दस टीमें गठित की गई हैं।

रात 12 बजे बाद गरबा नहीं, एक से अधिक हों प्रवेश द्वार
सभी बड़े कॉमर्शियल आयोजकों व अन्य सभी को रात 12 बजे के बाद गरबा चालू रखने, लाउड स्पीकर, ढोल बजाने पर रोक रहेगी। आयोजकों को प्रवेशद्वार, निकासीद्वार, पार्किंग स्थल पर उच्च गुणवत्तावाले नाइट विजन के पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाने, हैन्ड व डोर मेटल डिटेक्टर की तैनाती को अनिवार्य किया गया है। प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगती है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए एक से ज्यादा दो या तीन भी प्रवेश द्वार बनाने को कहा गया हैं। आयोजन शुरू होने से पहले पूरे गरबा स्थल की अच्छे से जांच करनी होगी। लावारिस वस्तु को लेकर अलर्ट रहना होगा।

एसजी हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
नवरात्र के दौरान एसजी हाईवे पर बड़े कॉमर्शियल गरबों के आयोजनों को देखते हुए गुरुवार सुबह से २९ सितंबर रात १२ बजे तक सरखेज हाईवे पर वैष्णोदेवी सर्कल से उजाला सर्कल तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वाहन चालक सरदार पटेल रिंग रोड का उपयोग करके आगे जा सकेंगे। शहर में अंदर आने के लिए तपोवन सर्कल से साबरमती होते हुए आ सकेंगे।