27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga day: गुजरात के इतिहास में पहली बार योग दिवस पर सवा करोड़ लोग हुए शरीक

Yoga day, 1.25 Crore, people, participated, Gujarat

2 min read
Google source verification
Yoga day: गुजरात के इतिहास में पहली बार योग दिवस पर सवा करोड़ लोग हुए शरीक

Yoga day: गुजरात के इतिहास में पहली बार योग दिवस पर सवा करोड़ लोग हुए शरीक

Yoga day: 1.25 Crore people participated in Gujarat

गुजरात भर में मंगलवार को विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम मनाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड तथा राज्य के खेल मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
आठवें योग दिवस के अवसर पर सीएम पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव स्वास्थ्य का अमृत काल बने और योग प्रत्येक के जीवन में अमृत फैलाए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने योग को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का भगीरथ कार्य किया है। उन्होंने समूची दुनिया को योग का उचित महत्व समझाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग-प्राणायाम युक्त जीवन शैली कोरोना जैसे रोग से लडऩे के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा योग को अपनाकर रोग मुक्त रहने की अपील भी की।

1 लाख से अधिक योग ट्रेनर तैयार

पटेल ने कहा कि दो वर्ष पूर्व गुजरात राज्य योग बोर्ड की स्थापना की गई थी। इस बोर्ड के मार्फत गुजरात में 1 लाख से अधिक योग ट्रेनर तैयार किए गए हैं और ये ट्रेनर अन्य लोगों को योग सिखा रहे हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, तब यह हमारे लिए यह गौरव की बात है कि 75 आइकॉनिक स्थलों पर योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राकृतिक संस्कृति और देश की अमानत है।
गुजरात के युवा सेवा, खेल व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार योग दिवस के उत्सव में सवा करोड़ लोग शरीक हुए हैं। यह बताता है कि गुजराती लोग योग के लिए कितने जागरुक हैं।
संघवी ने कहा कि गुजरात योग बोर्ड की स्थापना के बाद गांव-गांव में योग की शिक्षा पहुंची है और योगासन को राज्य में एक खेल के रूप में मान्यता मिली है। पिछले खेल महाकुंभ में 78,000 युवाओं ने योगासन में हिस्सा लिया था।