
13वां आरोपी गिरफ्तार, बंदियों के परिजन से करता था वसूली
अजमेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल चौकी ने गुरुवार रात अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंदियों के परिजन से सुविधा शुल्क वसूली मामले में वसूली करने के आरोपी सीताराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह सजायाफ्ता बंदी शैतान सिंह का ***** है। एसीबी की पड़ताल में अकेले सीताराम के खाते से करीब 9 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन (लेन-देन) हुआ है। यह रुपए बंदियों के परिजन से वसूले गए थे।
अनुसंधान अधिकारी पारसमल पंवार ने बताया कि सेन्ट्रल जेल में बंदियों से सुविधा शुल्क वसूली मामले में बाहरी व्यक्ति सीताराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। वह शैतान सिंह के इशारे पर बंदियों के परिजन से मिलता और उनसे अपने और शैतान सिंह के बताए बैंक खातों में रकम डलवाता था। सीताराम भी अनिल सिंह चौधरी और राजेन्द्र सिंह की तरह बंदियों के परिजन से वसूली का काम करता था।
शैतान के इशारे पर वसूली
पंवार ने बताया कि सजाफ्ता बंदी शैतानसिंह ने अपने साले सीताराम को भी वसूली के काम में जोड़ रखा था। इधर शैतान सिंह जेल आने वाले नए बंदियों को परेशान करता। परेशानी से छुटकारा और सुविधा शुल्क वसूली के लिए सीताराम के खाते में रकम ट्रांसफर कराई जाती। इसे सीताराम शैतान का इशारा मिलने पर जेल के आलाधिकारियों तक पहुंचा देता।
प्रदेश के बाहर से भी वसूली
बंदियों से वसूली का खेल राजस्थान ही नहीं प्रदेश के बाहर से भी हो रहा था। प्रदेश के बाहर के बंदियों के परिजन से वसूली के लिए रविन्द्र नामक युवक को रखा गया था। पुलिस रविन्द्र से भी पड़ताल में जुटी है। एसीबी की पड़ताल में सामने आया कि रविन्द्र के खाते में बीते दो माह में तीन लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है।
छह खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन
अनुसंधान अधिकारी पारसमल ने बताया कि एसीबी अब तक 35 खातों में से 28 खंगाल चुकी है। छह खाते प्रमुख रूप से इस्तेमाल किए गए हैं। सबसे ज्यादा लेनदेन राजेन्द्र चौधरी के खाते से किए गए हैं। दो माह में उसके बैंक खाते से 9 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। राजेन्द्र को एसीबी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीताराम चौधरी के सरवाड़ स्थित एसबीआई शाखा में 3.78 लाख रुपए और अभयगढ़ के बीओबी में 27 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। प्रकरण में इसके अतिरिक्त अनिल सिंह चौधरी, रविन्द्र सिंह समेत अन्य शामिल हैं।
अब तक तेरह गिरफ्तार
एसीबी ने जेल में भ्रष्टाचार के मामले में जेल प्रहरी संजयसिंह, कैसाराम, प्रधान बाना, अरुणसिंह चौहान, सजायाफ्ता बंदी दीपक उर्फ सन्नी, सन्नी का भाई सागर, प्रवेश उर्फ पोलू, शैतानसिंह, रमेश, तत्कालीन जेलर जसवंत सिंह, बाहरी व्यक्ति अनिल सिंह चौधरी, राजेन्द्र सिंह और अब सीताराम चौधरी को गिरफ्तार किया है।
Published on:
21 Sept 2019 04:00 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
