22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

- परमार्थ सेवा समिति का आयोजन - 15 अनाथ जोड़े भी शामिल परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को तृतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 21 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। यह आयोजन स्व. किशोरी लाल सिंघल की स्मृति में किया गया।

3 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Mar 04, 2022

सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

बाड़ी. परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को तृतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 21 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। यह आयोजन स्व. किशोरी लाल सिंघल की स्मृति में किया गया। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि रामदास महाराज दंदरौआ सरकार भिंड थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह परमार प्रधान पंचायत समिति बाड़ी ने की। विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सुरेश बिंदल, राधेश्याम गर्ग, गिरीश गर्ग प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी राजस्थान धौलपुर, कमलेश गर्ग प्रदेश अध्यक्ष महिला मंडल, मुकेश सिंघल जिलाध्यक्ष अग्रवाल समाज, मुन्नालाल मंगल अग्रवाल समाज बाड़ी अध्यक्ष, अपना घर सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव सुनील गर्ग आदि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह 11 बजे सभी दूल्हों को घोड़ी पर सवार कर राम बारात के रूप को किला स्थित दाऊजी मंदिर से लेकर सर्राफा बाजार, सीताराम बाजार होते हुए विवाह स्थल लाया गया। यहां उनका गुलाब के फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

एक अनुपम पहल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के प्रतिनिधि बाडी पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह परमार ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह एक अच्छी पहल है जिसके चलते फिजूलखर्ची रुकेगी।

बेहतर सामूहिक विवाह समारोह: मुन्नालाल

विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उस हर कार्यक्रम की चमक को फीका कर देते हैं जिन्हें करोड़ों रुपए खर्च कर किया जाता है। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान ऊंच-नीच के भेदभाव तथा जात-पात के समस्त भेदभाव को समाप्त कर एक छत के नीचे समान भाव से विवाह बंधन में बांधना अपने आप में ही अनोखा काम है। उन्होंने इस मौके पर प्रत्येक जोड़े को 51- 51 सौ रुपए भी दिए।

21 में से 15 जोड़े अनाथ

परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं कार्यक्रम के संयोजक विनोद जिंदल एडवोकेट ने बताया कि विवाह समारोह में कुल 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं। इनमें से 15 जोड़े अनाथ हैं।

ये बंधे विवाह बंधन में

सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक एडवोकेट विनोद जिंदल ने बताया कि शादी के बंधन में बंधे 21 जोड़ों में घनश्याम गर्ग - आयुषी, चिंटू - कुसमा, विजय सिंह - जमुना, भगवान सिंह -माया, दीपक - लक्ष्मी, मनीष - सारिका, सोनू - जागृति, ल्होरेराम - श्याम कुमारी, अजय - दीक्षा, छोटू - बरसा, गजानंद जिंदल - प्रीति, बंटी शाक्य - पिंकी कुमारी, रवि - पूनम, सतीश - गोलों, बबलू- शीतल, मोहन सिंह - सुनीता, जितेंद्र गौड - तनु, जितेंद्र - राखी, गोविंद -, गौरा लाल सिंह - भावना, गजानंद कोली - मनीषा सदा सदा के लिए शादी के बंधन में बंधे।

महिला पदाधिकारियों ने भी पहनी विशेष पोशाक

सामूहिक विवाह समारोह के दौरान देखने को मिला कि परमार्थ सेवा समिति से जुड़े महिला पदाधिकारी भी विशेष पोशाक में उपस्थित हुई है जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित दुल्हनों को सजाने से लेकर मंडप तक ले जाने तक की व्यवस्था को संभाला और विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं में सविता गर्ग, रेनू गर्ग, ममता मोदी, मालती बंसल, सुनीता जिंदल, पूनम गर्ग, शशि बंसल, रेनू सिंघल, मंजू मंगल, अनुराधा, सोनिया गर्ग, रितु सिंगल, सती मंगल, उमा मोदी, रजनी गोयल, रश्मि गोयल, पूनम मंगल, शशि सिंगल, शशि बिंदल, पुष्पा मित्तल, भावना गर्ग, अंजना मित्तल, ममता गोयल, नीतू गोयल, राधा सिंघल आदि शामिल रही।

यह रहे मौजूद

सामूहिक विवाह समारोह आयोजक परमार्थ सेवा समिति में समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, उपाध्यक्ष शिव शंकर गर्ग, सचिव रवि मोदी, कोषाध्यक्ष राम कुमार बंसल, संयोजक विनोद जिंदल, संरक्षक प्रमोद गर्ग, संरक्षक प्रदीप कुमार बंसल, सरक्षक विष्णु सिंगल, सहसंयोजक भानु प्रकाश मंगल, निरीक्षक सतीश गर्ग, प्रवक्ता रिंकू गर्ग, विजय सिंघल, प्रवीण मंगल, सतीश मोदी, नीलकमल, महावीर प्रसाद, कमलेश मंगल, अनिल, विनोद, राकेश, ऋषि, दिलीप, दिलीप, मनीष, पवन, श्याम सिंगल सहित महिला मंडल की सदस्य भी शामिल रही। इसके अलावा अपनाकर सेवा समिति अध्यक्ष विष्णु महेरे, अग्रवाल फाउंडेशन अध्यक्ष अंशुल गर्ग, पशु पक्षी प्रेमी राम कुमार चौधरी की ओर से भोजन पांडाल व्यवस्था में अहम योगदान दिया गया। जबकि मंच संचालन एडवोकेट विनोद जिंदल एवं शिक्षाविद शिवशंकर बिंदल द्वारा किया गया।