10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओपन एयर थियेटर में बैठ सकेंगे 450 दर्शक

निर्माण पर 1.30 करोड़ खर्च स्मार्ट सिटी

2 min read
Google source verification
Schools open after eight to nine months, Collect took class, test arrangements

राजस्थान के करौली की जिला ओपन जेल से कैदी फरार,Schools open after eight to nine months, Collect took class, test arrangements,राजस्थान के करौली की जिला ओपन जेल से कैदी फरार

अजमेर.ओपन एयर थियेटर open air theater खुला रंगमंच में फि र से कला एवं संस्कृति की बयार बहेगी। शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए अजमेर स्मार्ट सिटी smart city प्रोजेक्ट के तहत सूचना केंद्र पर नए ओपन एयर थिएटर का निर्माण कार्य चल रहा है। ओपन एयर थियेटर में 450 दर्शक spectators बैठ सकेंगे।

नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के एसीईओ डॉ.खुशाल यादव ने बताया कि ओपन एयर थिएटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने वाले आगंतुकों,दर्शकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। रंगमंच के कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने का दोबारा मौका मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 1.30 करोड़ की लागत से नए मंच और थियेटर का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही कलाकारों के लिए दो ग्रीन रूम महिला और पुरूषों के लिए बनाए गए हैं। थियेटर में जाने के लिए तीन रास्ते बनाए गए हैं। यहां एक दफ्तर भी बनया गया है।

सूचना केंद्र पार्किंग का काम शुरू

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सूचना केंद्र में भूतल पार्किंग का शुरू हो गया है। 2.03 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग में 63 चार पहिया एवं 64 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। सूचना केंद्र में भूतल .पार्किंग के लिए जेसीबी मशीन द्वारा पुराने खण्डर भवनों को तोडऩे के साथ चार दीवारी का काम आरंभ हो गया है। अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम को इंडिया मोटर सर्किल पर सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सूचना केंद्र के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा।
व्यवसाय विकास दिवस मनाया

डाक विभाग

अजमेर.राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत डाक विभाग की ओर से व्यवसाय विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर डाक विभाग के जो नियमित व बड़े ग्राहक हैं उनकी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीबीएसई बोर्ड से गोपाल लाल यादव एलआईसी मंडल कार्यालय से पी.एस. राजावत ए रेवेन्यू बोर्ड से विशाल तत्ववेदी व शोभराज मूलचंदानी व आरपीएससी से करन मीना ने भाग लिया। बैठक में विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओ की जानकारी दी गई व उनकी समस्याएं सुनी गई। सदस्यों का सुझाव था कि इस तरह की बैठक का आयोजन महीने में एक बार जरूर हो। अन्त में सभी आगंतुकों का पवन कुमार शर्मा (प्रवर अधीक्षक डाक मंडल) द्वारा धन्यवाद देने के साथ बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से सीनियर पोस्टमास्टर जितेन्द्र कपूर मैनेजर बिजनस पोस्ट सेंटर सुमेर सिंह, सुपरवाइजर बीपीसी रणजीत सिंह रतनू व मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अनुपम राठौड़ उपस्तिथ थे।

read more:झूलों की आड़ में कर रहे गड़बड़झाला !