21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों व महिलाओं को 500 नीम गिलोय की कलम वितरित

हर घर गिलोय अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनोद गर्ग ने कासिमपुर ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों, बच्चों, महिलाओं, वृद्धों को 500 नीम गिलोय का वितरण किया। नीम के पेड़ के सहारे गिलोय लगाई गई। डॉ. गर्ग ने बताया कि गिलोय के औषधीय महत्व अधिक होने के कारण यह राष्ट्रीय औषधि के रूप में अनुमोदित है।  

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Aug 06, 2020

बच्चों व महिलाओं को 500 नीम गिलोय की कलम वितरित

बच्चों व महिलाओं को 500 नीम गिलोय की कलम वितरित

धौलपुर. हर घर गिलोय अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनोद गर्ग ने कासिमपुर ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों, बच्चों, महिलाओं, वृद्धों को 500 नीम गिलोय का वितरण किया। नीम के पेड़ के सहारे गिलोय लगाई गई। डॉ. गर्ग ने बताया कि गिलोय के औषधीय महत्व अधिक होने के कारण यह राष्ट्रीय औषधि के रूप में अनुमोदित है।

गिलोय को स्वस्थ एवं रोगी व्यक्ति दोनों ही प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ा सकते हैं। सभी लोगों को कोरोनावायरस से बचाव की जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। जिसमें आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश गुनगुना पानी पीना, नमक हल्दी डालके गरारे, हल्दी वाला दूध तथा गिलोय, तुलसी, दालचीनी, अदरक, काली मिर्च का काढ़ा का प्रयोग व योग प्राणायाम के बारे में विवरण है।

कासिमपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कांता देवी ने भी सभी बच्चों, महिलाओं को गिलोय के औषधीय प्रयोग बुखार, मलेरिया, डेंगू, डायबिटीज, त्वचा रोग आदि में इसके उपयोग तथा मात्रा के बारे में बताया। समाजसेवी ओमी राजपूत ने बताया कि आयुर्वेद औषधालय कासिमपुर में आने वाले सभी रोगियों को गिलोय दी जाती है। कंपाउंडर नवल सिंह ने सभी से अपने घर, खेत, हार में अधिकाधिक गिलोय लगाने की अपील की। जिससे उसका भविष्य में प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर कासिमपुर के ज्वाला सिंह बघेल, कपिल राजपूत, सतीश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा, राजकुमारी, नैतिक, मोहित आदि थे।