14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान

बुधवार को वोटिंग के लिए चयनित 577 मतदाताओं में से 555 ने किया मतदान & जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मंगलवार से होम वोटिंग सुविधा शुरू की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Nov 15, 2023

होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान

होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान

होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान
-बुधवार को वोटिंग के लिए चयनित 577 मतदाताओं में से 555 ने किया मतदान

अजमेर. विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए होम वोटिंग जारी है। बुधवार को 555 मतदाताओं ने अपने घरों पर ही मतदान किया। चिन्हित दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता इस प्रक्रिया से 19 नवम्बर तक वोटिंग कर सकेंगे।555 ने डाले वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मंगलवार से होम वोटिंग सुविधा शुरू की गई है। बीएलओ के जरिए घर-घर फार्म 12-डी वितरित कराए गए थे। होम वोटिंग के लिए सहमति प्रदान करने वाले 1858 मतदाताओं में से बुधवार के लिए चयनित 577 मतदाताओं में से 555 ने मताधिकार का उपयोग किया।कहां कितना हुआ मतदान

अजमेर-उत्तर के 388 में से चयनित 87 में से 86, अजमेर-दक्षिण के 171 में से चयनित 67 में से 66, किशनगढ़ के 252 में से चयनित 40 में से 39 ने मतदान किया। पुष्कर के 250 में से चयनित समस्त 60 ने, नसीराबाद में 254 में से चयनित 58 में से 56, ब्यावर के 133 में से चयनित 75 में से 68, मसूदा के 148 में से चयनित 91 में से 82 व केकड़ी के 262 में से चयनित 99 में से 98 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।