21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज की उपलब्धि बताता है प्रतिभाओं का सम्मान- दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री ने 144 प्रतिभाओं को किया सम्मानित अजमेर. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि समाज ने शिक्षा और उन्नति के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान किया है। प्रतिभाओं ने अपने कार्यों से समाज को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान सर्व समाज की उपलब्धि का प्रतीक है। सम्मानित प्रतिभाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह दूसरों […]

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

May 11, 2025

abhinandan programme

abhinandan programme

उप मुख्यमंत्री ने 144 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

अजमेर. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि समाज ने शिक्षा और उन्नति के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान किया है। प्रतिभाओं ने अपने कार्यों से समाज को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान सर्व समाज की उपलब्धि का प्रतीक है। सम्मानित प्रतिभाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह दूसरों को भी आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करें। यही सामाजिक समरसता और सफलता का सूत्र है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के भीमराव अंबेडकर सभागार में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 144 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

भारत की ताकत बढ़ी

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सशक्त नेतृत्व का परिचय देते हुए आतंकवाद के खिलाफ साहसिक और ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने आतंक की चुनौतियों का सामना करते हुए उनका जवाब दृढ़ता और रणनीतिक रूप से दिया। यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित हर वर्ग को मुख्यधारा में लाने का है। जनप्रतिनिधि भी समाज के हित में कार्य कर रहे हैं। निस्वार्थ सहयोग की भावना हमारे संस्कारों की आत्मा है। नई पीढ़ी को स्वयं की उन्नति के साथ दूसरों को भी ऊपर उठाने की भावना रखनी चाहिए।

95 महिलाएं सम्मानित

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान जरूरी है। समाज सदैव मातृशक्ति का ऋणी रहेगा। हमारी बेटियां राजनीति, सेना, बैंकिंग जैसे विविध क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें अवसर देना हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, क्षत्रिय प्रतिभा संस्थान के अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह सिंगवाल, सचिव मूल सिंह, डॉ. लोकेश शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, देवेंद्र शेखावत, राजेंद्र सिंह राठौड़ ,महेंद्र सिंह रलावता सहित कई अन्य मौजूद रहे।