7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

राजगढ़ में करीब 3000 लोगों ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प

नशे का करें त्याग, घर में आएगी खुशहाली, राजगढ़ भैरवधाम के मुख्य उपासक चंपालाल ने कहा, रैली में उमड़े लोग- राजस्थान पत्रिका एवं राजगढ़ मसानिया भैरव धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, देशभर में नशा मुक्ति का अभियान चलाने की घोषणा

Google source verification

अजमेर. नशा मुक्ति को लेकर राजस्थान पत्रिका एवं राजगढ़ मसानिया भैरव धाम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में हजारों लोगों ने भागीदारी निभाई। खुद एवं परिवार को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने का संकल्प लिया गया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थामे महिला, पुरुषों ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार को सराहा।राजगढ़ में नशा मुक्ति रैली एवं संकल्प कार्यक्रम में 3000 से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान शराब, तम्बाकू, गांजा आदि नशा त्यागने का संकल्प लिया। रैली को राजगढ़ मसानिया भैरवधाम के मुख्य उपासक चंपालाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, नसीराबाद थानाधिकारी महावीर, राहुल सैन, प्रकाश सैन आदि मौजूद रहे।

पत्रिका के साथ मिलकर चलाएंगे मुहिम

धाम के मुख्य उपासक चंपालाल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जी के प्रयास से समाज में सामाजिक चेतना लाई जा रही है। युवाओं, महिलाओं व लोगों को नशा मुक्त करने के लिए पत्रिका की मुहिम व सामाजिक सरोकार में हम भी भागीदारी निभाएंगे। धाम के माध्यम से अब तक लाखों लोगों का नशा छुड़ाया गया है। भिक्षावृत्ति मुक्त राजस्थान के मकसद को पूरा करेंगे। राजगढ़ धाम में एक भी भिखारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, परिवार में खुशहाली के लिए नशे का त्याग करें।

विभिन्न प्रांतों के लोग हुए शामिल

रैली में प्रदेश के अजमेर, जयपुर, नागौर, चूरू, सीकर समेत पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रांतों के लोग भी शामिल हुए।