अजमेर. ब्यावर रोड पर रविवार सुबह कार पलट गई। कार सवार मसूदा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। हादसे में एक निजी स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।