झील संरक्षण कमेटी की सख्ती के बाद शनिवार सुबह नगर निगम एक्शन में नजर आया। निगम की टीम ने सीज के बावजूद ताले खोलने पर आनासागर झील के नो कंस्ट्रक्शन जोन में बने रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान हल्का विरोध हुआ पर पुलिस जाप्ते के चलते कोई बाधा नहीं आई।
कार्रवाई के बाद निगम ने मलबा उठाकर रवाना कर दिया। निगम की कार्रवाई के बाद अब झील में बड़ी कार्रवाई के संकेत है।