
ada ajmer
30 अगस्त तक लगाई जा सकेगी बोली
अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 184 आवासीय, व्यावसायिक एवं आवासीय मय व्यावसायिक भूखण्डों की बड़े स्तर पर नीलामी की जाएगी। 8 अगस्त से नीलामी शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। पूर्ण भुगतान का समय एक वर्ष रहेगा। 15 दिन में संपूर्ण राशि जमा कराने पर 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त नित्या के. ने बताया कि अजमेर में प्राधिकरण की योजनाओं में भूखण्ड खरीदने के लिए नीलामी अगस्त माह में चलेगी। इसमें बकरा मंडी योजना 5 भूखड, दौराई व्यावसायिक 14, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार 21 व मुख्य, गणेश गुवाड़ी 25, अर्जुन लाल सेठी नगर 7, बी.के.कॉल नगर 1, कोटड़ा 25 व एक, महाराणा प्रताप नगर 12, विजयराजे सिंधिया नगर 7, पंचशील नगर ई-ब्लॉक 7, पंचशील नगर 2, लोहागल जनाना योजना 2, वैशाली नगर आवासीय योजना 12, चन्द्रवरदाई नगर 10, ज्वाला प्रसाद नगर4, ट्रांसपोर्ट नगर 10, पृथ्वीराज नगर 1, हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य 3, अर्जुनलाल सेठी नगर आवासीय मय व्यावसायिक 2 सहित कुल 184 आवासीय, व्यावसायिक एवं आवासीय मय व्यावसायिक भू-खण्डों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि भूखण्डों की नीलामी में एसएसओआईडी से ऑनलाईन भाग लिया जा सकता है। व्यक्तिगत तथा कम्पनी स्तर पर भी नीलामी में बाली लगाने के लिए खरीदार स्वतंत्र होंगे। नीलामी के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देशों की जानकारी अजमेर विकास प्राधिकरण की वेबसाईट एडीए राजस्थान जीओवी इन पर से प्राप्त की जा सकती है। भूखण्डों की भौगोलिक स्थिति के लिए योजना से सम्बन्धित अभियन्ताओं से जानकारी ली जा सकेगी।
Updated on:
4 Aug 2024, 11:15 PM IST
Published on:
4 Aug 2024, 11:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.