नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। मौजूदा परिस्थितियों के चलते यह माना जा रहा है दोनों ही दल अंतिम दिनों मेंही नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा भी है कि दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने की तैयारी कर रखी है फिर भी कोई नई परिस्थितियां बनती है तो एक रिजर्व नाम भी पार्टियों के जहन में रखे हैं।
अब तक जो तस्वीर सामने आई है। उसके अनुसार कांग्रेस पार्टी से सशक्त दावेदार के रूप में रघु शर्मा का नाम लगभग तय माना जा रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी से दिवंगत सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा के नाम को ही आगे बढ़ाया गया है। दोनों ही पार्टियों में फिलहाल इन नामों को लेकर कोई मतभेद नजर नहीं आ रहा।