29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Discom: चेक से भी करवा सकेंगे विद्युत बिल जमा

अजमेर डिस्कॉम: एलआईसी श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 28 Jul 2019, 12:55 PM IST

Ajmer Discom

Ajmer Discom:

अजमेर.

अजमेर डिस्कॉम ने अपने लार्ज इंडस्ट्रियल कैटेगरी (एलआईसी) के उपभोक्ताओं को अब डिजिटल मोड के साथ ही चेक/ डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भी बिल भुगतान की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए नियम में ढील देते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

पूर्व इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को (Online) ऑन लाइन/ डिजिटल पेमेंट (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, कैस कार्ड/ प्रीपेड कार्ड/ वालेट, एनईएफटी/ आरटीजीएस) के जरिए बिल भुगतान को अनिवार्य था। लेकिन अब इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान में आ रही परेशानी को देखते हुए निगम ने ऑन लाइन/ डिजिटल पेमेंट (Digital Paymenr) के जरिए बिल भुगतान के मामले में राहत देते हुए बिल भुगतान चेक व/ डिमांड ड्राफ के जरिए करने की छूट दी है। निगम ने स्पष्ट किया है चेक अनादरण के मामलों में तुरंत कनेक्शन काटते हुए पेनल्टी लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। निगम के तहत आने वाले अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, उदयपुर, चित्तौड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ जिलों में करीब 5 हजार एलआईपी श्रेणी के उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करते है।

ऑन लाइन पेमेंट में देश में प्रमुख स्थान
अजमेर विद्युत वितरण निगम (Ajmer Vidhut Vitran Nigam Limited) देश की 42 विद्युत वितरण कम्पनियों में ऑनलाइन बिल भुगतान में देश की टॉप टेन कम्पनियों में शामिल है। पीएफसी की ओर से कई बार जारी रैंकिग में निगम 7 वें से 11 स्थान पर रहा है। वही उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण में अजमेर विद्युत वितरण निगम पहले पायदान पर है।