30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वक्त रहते कर लें यह खास काम, वरना पछताना पड़ सकता है आपको

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Aug 2018, 7:13 PM IST

ajmer discom

ajmer discom

अजमेर.

बिजली की बकाया राशि जमा नही कराने के कारण 1 अप्रेल, 2007 से 31 मार्च, 2017 की अवधि में कटे हुए विद्युत कनेक्शन के उपभोक्ताओं के लिए बिना ब्याज व पैनेल्टी के बकाया राशि जमा कराने की एमनेस्टी योजना की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

योजना के तहत बकाया राशि एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व पैनल्टी में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने लम्बित जांच प्रतिवेदनों (वीसीआर) के अंतिम निस्तारण की 31 अगस्त, तक बढ़ा दी है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मुख्यालय) एस.एस. मीणा ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए।

ये है आनंदपाल सिंह का खास साथी

अजमेर के जयपुर रोड स्थित हाईसिक्योरिटी जेल की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध नजर आई है। कई चरणों में जांच के बावजूद जेल में मोबाइल फोन पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने जब रोजाना की तरह जेल में बंदियों की कोठरियों की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल फोन पाया गया। अचरच की बात यह है कि दो बार ली गई तलाशी में फोन पाए गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करा लिया गया है। आरोपित आनंदपाल का साथी बताया गया है। जो आनंदनाल के फरार होने के दौरान संपर्क में रहे थे।

जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी जेल के प्रहरी रामदेव ने सिविल लाइन थाने को दी शिकायत में बताया कि गत 16 व 17 अगस्त को जेल में बंदियों के वार्ड की सामान्य तलाशी ली गई। इस दौरान वार्ड संख्या चार की तीन नम्बर की कोठरी जिसमें आरोपित दीपक गुर्जर व श्रीवल्लभ बंद हैं। इनकी कोठरी में सैमसंग का एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया फोन में बैट्री व सिम भी लगी थीअर्थात फोन से बातचीत संभव थी। अगले दिन 17 अगस्त को भी तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद किया गया।

जेल प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत आरोपित दीपक गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।