7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer Discom : अब मोबाइल की तरह स्मार्टमीटर होंगे रिचार्ज

अजमेर डिस्कॉम : 11 जिलों में लगेंगे 1.96 लाख स्मार्ट मीटर, 140 करोड़ रुपए होंगे खर्च

2 min read
Google source verification
 forcibly changing the meter

जबर्दस्ती मीटर बदलने का आरोप

हिमांशु धवल. अजमेर.

अजमेर डिस्कॉम के बिजली के स्मार्ट मीटर भी मोबाइल फोन की तरह प्री-पेड और पोस्टपेड होंगे। पोस्टपेड बिलों की बिलिंग भी ऑनलाइन होगी। डिस्कॉम के 27 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जल्द हीशुरू होगा।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत 11 जिले और 12 सर्किल आते हैं। इसके अधीन 27 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम इस माह के अंत में शुरू होगा। इसके प्रथम चरण में 1.96 लाख मीटर को स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस काम को आगामी छह माह में पूरा करना होगा। यह मीटर ईईएसएल कम्पनी लगाएगी और 8 साल तक रख-रखाव भी करेगी। इस पर 140 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक स्मार्ट मीटर की कीमत करीब छह हजार रुपए है। स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि उपभोक्ता अपनी अच्छा के अनुसार मोबाइल फोन की तरह ही प्री-पेड और पोस्टपेड रख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के बजट में भी स्मार्टमीटर लगाने की घोषणा की गई है।

इन शहरों में लगेंगे

अजमेर डिस्कॉम की ओर से पुष्कर, मकराना, परबतसर, नागौर, डीडवाना, चिड़ावा सहित 27 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन शहरों में सरकारी स्ट्रीट लाइटों पर भी स्मार्ट मीटर लगेंगे। इससे बिजली की खपत सहित अन्य जानकारी मिलेगी।

डिस्कॉम को भी होगा फायदा

- प्री-पेड मीटर से खपत से पहले जमा होगी राशि

- पोस्टपेड में मीटर रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी

- मीटर रीडिंग, बिल बांटने, प्रिटिंग आदि का खर्चा बचेगा

- ऑनलाइन मॉनिटरिंग से बिजली चोरी पर कुछ हद तक लगाम लगेगी

ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा

प्रदेश में अजमेर, जयपुर और जोधपुर में डिस्कॉम के माध्यम से बिजली की आपूर्ति होती है। जानकारों की मानें तो अजमेर डिस्कॉम में ही वर्तमान में प्री-पेड मीटर को रिचार्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अजमेर डिस्कॉम में कई जगह प्री-पेड मीटर का उपयोग हो रहा है।

इनका कहना है...

अजमेर डिस्कॉम में पहले चरण के तहत 27 शहरों में 1.96 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू होगा।

- एम.बी. पालीवाल, निदेशक तकनीकी अजमेर डिस्कॉम