29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीज के परिजन की ओर से डॉक्टर को बंधक बनाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

अमृतकौर अस्पताल की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 25 Jun 2019, 2:47 PM IST

ajmer district family of patient try to hostage doctor in hospital

मरीज के परिजन की ओर से डॉक्टर को बंधक बनाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

अजमेर के ब्यावर में अमृतकौर चिकित्सालय में 3 दिन पूर्व रात्रि में चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करने से नाराज चिकित्सक थाने पहुंचे। चिकित्सक अमृतकौर चिकित्सालय से एक साथ शहर थाना पुलिस पहुंचे। थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर थाना पुलिस ने बंधक बनाने एवं राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रात्रि को एक महिला की तबीयत खराब होने पर अमृतकौर चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर मरीज के साथ आए लोगों के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर चिकित्सक अमृतकौर चिकित्सालय में एकत्रित हुए। यहां से सभी चिकित्सक शहर थाना पुलिस पहुंचे। शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। थाने पहुंचने वालों में पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी, उपनियंत्रक डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. मंजू गगरानी, डॉ. सुनिल कुमावत, डॉ. विवेक भटनागर, डॉ. पी. एम. बोहरा, डॉ. मुकुल राजवंशी, डॉ. पवन जारेडा, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. श्यामसुंदर सोनी, डॉ. हरीश, डॉ. संजना, डॉ. दीपाली मीणा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रदीप जैन सहित अन्य शामिल रहे।

राजकार्य में बाधा के आरोप में मामला दर्ज

शहर थाना पुलिस ने अमृतकौर चिकित्सालय की ओर से दी गई शिकायत पर बद्री सामरिया सहित अन्य के खिलाफ चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्रसिंह चौहान एवं डॉ. संजय शर्मा को बंधक बनाने एवं राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।