
ajmer sindhi dish
अजमेर.
सिंधु समिति के तत्वावधान में सिंधु सभ्यता और संस्कृति से ओतप्रोत सिंधियत मेले का आयोजन 31 मार्च को आजाद पार्क में होगा। मेले का उद्घाटन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के संत स्वामी स्वरुपदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, स्वामी हनुमान उदासीन, स्वामी ईसरदास सहित अन्य संत महात्मा करेंगे। मेला संयोजक महेश ईसरानी ने बताया कि इस मेले के माध्यम से जमा राशि से समाज के जरुरतमंद परिवारों को सहयोग किया जाता है।
लीजिए सिंधी व्यंजनों का लुत्फ
सह संयोजक महेश टेकचंदानी ने बताया कि मेले में सिंधी व्यंजनों की स्टॉल लगाई जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सिंधु संस्कृत की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संगठन सचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्यानी ने बताया कि मेले में रेफरल ड्रा निकाला जाएगा। समिति सचिव जयकिशन हिरवानी ने बताया कि मेले में उत्कृष्ट बालक-बालिका, अम्मा बाबा और दम्पति सहित मनोरंजन प्रतियोगिताआों का आयोजन होगा।
शुरू हुआ चेटीचंड महोत्सव
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से 25 दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो गई है। इसके तहत 25 दिन तक 50 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम 5 बजे जतोई दरबार में संत- महात्मा ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18वां सिन्धियत मेला, रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, कैरम व क्रिकेट प्रतियोगिता, डांडिया व झूलेलाल बनो प्रतियोगिताए संस्कारवान बालिका पर प्रवचन, प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालानी जयंती, संत कवंरराम जयंती, सामूहिक दीपदान व आतिशबाजी, पंचाग विमोचन,सिन्धी भाषा दिवस, नवसम्वतंसर व चेटीचण्ड पर संगोष्ठी कार्यक्रम होंगे।
चेटीचंड का पोस्टर जारी
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि शहर की विभिन्न सिंधी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक स्वामी काम्पलेक्स में हुई इसमें कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया गया। इस अवसर पर चेटीचंड महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में संरक्षक.नवल राय बच्चाणी, गिरधर तेजवानी, हरीश वर्यानी सलाहकार मण्डल के अशो क तेजवानी, नारायणदास थदाणी, हरि चंदनानी, प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा, उपाध्यक्ष.राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबिचंदानी, रमेश टिलवानी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिाणी, दिशा किशनानी, रमेश एच.लालवाणी, जयकिशन लख्याणी, मनोहर मोटवानी, प्रकाश छबलाणी, घनश्याम भगत सहित अन्य मौजूद थे।
Published on:
22 Mar 2019, 9:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.