29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: केसरपुरा में रूठ गए लोग, दो घंटे तक नहीं डाले वोट

काफी समझाइश के बाद पुलिस ने गुर्जर को छोड़ा। इसके बाद ही पुन: मतदान शुरू हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Apr 2019, 1:30 PM IST

villagers boycott

villagers boycott

अजमेर.

निकटवर्ती ग्राम रामसर के समीप केसरपुरा में ग्रामीणों ने दो घंटे मतदान का बहिष्कार किया। इससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। समझाइश के बाद अब कुछ स्थिति सामान्य हुई है।

मोबाइल पार्टी के सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह ने केसरपुरा बूथ संख्या 226 के पोलिंग एजेंट भंवर लाल गुर्जर को फर्जी मतदान को लेकर सराना एसएचओ सतपाल सिंह के हवाले किया था। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
पहले छोड़ें भंवरलाल को
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक भंवर लाल गुर्जर को नहीं छोड़ेंगे जब तक मतदान नहीं करेंगे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद पुलिस ने गुर्जर को छोड़ा। इसके बाद ही पुन: मतदान शुरू हुआ है।

ईवीएम में डाली फेविक्विक
बाघसूरी के निकट बनेवाड़ा गांव में फेविक्विक डालने से ईवीएम बिगड़ गई। यहां तत्काल नई ईवीएम की व्यवस्था की गई। इसके चलते कुछ देर मतदान प्रभावित हुआ।

42 डिग्री के पास तापमान
मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। भले ही तापमान का ग्राफ 42 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन लोगों में मतदान का उत्साह कायम है। भट्टी की तरह तपन के बावजूद लोगों का बूथों पर वोट डालने का सिलसिला जारी है।सोमवार सुबह से ही गर्मी बनी हुई है। सुबह 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दोपहर 1 बजे तक सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। पारा उछलकर 42 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन लोगों का मतदान के प्रति जुनून बरकरार है।