10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर पुलिस के साथ यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, चार घायल एक अन्य की मौत, आला अधिकारी हुए रवाना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Abdul Bari

Oct 22, 2018

अजमेर पुलिस के साथ यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा

अजमेर पुलिस के साथ यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, चार घायल एक अन्य की मौत, आला अधिकारी हुए रवाना

भरतपुर/अजमेर.

ट्रांसपोर्टर के ट्रक चालक की हत्या के मामले में आरोपित की तलाश में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ गई अजमेर पुलिस के साथ सोमवार सुबह हादसा हो गया। पुलिस गाड़ी की एक पिकअप से भिड़ंत हो गई हादसे में अजमेर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजयनगर थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसमें थाना प्रभारी की हालत नाजुक बनी हुई है, उसका अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घायल तीन कांस्टेबल देर शाम भरतपुर पहुंचे, जहां उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया। उधर, हादसे की सूचना पर भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत, एएसपी (एडीएफ) प्रकाश शर्मा समेत अन्य अधिकारी अलीगढ़ पहुंचे और कुशलक्षेम पूछी। बाद में परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक अजमेर में गत 13 अक्टूबर को महावीर ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक युनूस की हत्या हो गई थी। जांच में आरोपितों के उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में होने की सूचना मिली। जिस पर अजमेर के विजयनगर थाना प्रभारी भाग सिंह शेखावत व थाने के कांस्टेबल नवल सिंह, नरेन्द्र कुमार व सुरेश चौधरी तथा ट्रांसपोर्टर का तिवाड़ी नामक मैनेजर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। इनकी गाड़ी सुबह करीब 6 बजे अलीगढ़ से करीब 17 किलोमीटर आगे एक पिकअप गाड़ी से भिड़ गई, जिसमें मैनेजर तिवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। इन्हें अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों ने भरतपुर पुलिस को मौके पर जाने के आदेश दिए। जिस पर स्वयं एसपी शेखावत समेत अन्य अधिकारी अलीगढ़ रवाना हो गए।