10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो केप्शन स्टोरी….किले की प्राचीर पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा खण्डार

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

खण्डार. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ऐतिहासिक किले में तिरंगा रैली निकाली गई। आयोजन नरसिंह धार बालाजी किला सेवा समिति एवं मां जयंती सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। किले की प्राचीर और आसपास की पहाड़ियां ‘भारत माता की जय’ तथा देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस पर घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मां जयंती मंदिर के पुजारी भरत दुबे सहित शशि शर्मा, कमलेश पाठक, लक्ष्मीकांत शर्मा, हरिशंकर जांगिड़, रामहरी प्रजापत, जितेंद्र गौतम, अरुणेश उपाध्याय, हेमंत शर्मा, मनीष शर्मा, मनीष गुर्जर, लाखन मथुरिया, भरत चौधरी, नायक जी, अंशु मथुरिया, ओमप्रकाश प्रजापत, अशोक सेन, रामू सेन व रामअवतार प्रजापत सहित समितियों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।