9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रॉमा भवन में शिफ्टिंग से पहले सीसीटीवी कैमरे चोरी

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

मलारना चौड़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रॉमा सेंटर के नवीन भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के बीच भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी होने का मामला सामने आया है। चिकित्सा अधिकारी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। स्टाफ को कैमरे चोरी होने की जानकारी मिली तो भवन की छत की जांच की गई। वहां शराब की खाली बोतलें भी मिलने की बात सामने आई है। घटना के बाद भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टाफ के अनुसार भवन के चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल, स्टाफ क्वार्टर और पर्याप्त अन्य सुविधाओं का अभाव है। आबादी क्षेत्र से दूर होने के कारण रात्रिकालीन आपातकालीन सेवाओं के दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों के आवागमन को लेकर भी चिंता जताई गई थी। विभागीय आदेश के तहत भवन में कुछ सामान शिफ्ट किया जा चुका था।चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही विभाग को लिखित रूप से भवन की सुरक्षा संबंधी कमियों से अवगत कराया था। शिफ्टिंग के बीच कैमरे चोरी की घटना हुई, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने भवन में बाउंड्री वॉल, प्रकाश, चौकीदार और अन्य सुरक्षा इंतजाम पूरे करने की मांग की है।