9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंथुनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक पर हुआ जिनाभिषेक, शांतिधारा

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

सवाईमाधोपुर. सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शनिवार को जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। समाज प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि आलनपुर स्थित दिगंबर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया में सौरभ जैन श्रीमाल, अजय पल्लीवाल और उमेश जैन श्रीमाल के संयोजन में मंगलाष्टक का उच्चारण किया गया। इसके बाद रजत कलशों से जिनाभिषेक किया गया। विजय पल्लीवाल, अभिषेक छाबड़ा और मनोज सोगानी के संयोजन में अशोक पांड्या के मंत्रोच्चार के बीच विश्व कल्याण की कामना से शांतिधारा की गई। समाज के संयुक्त मंत्री श्रवण लोंग्या के संयोजन में भगवान कुंथुनाथ की अष्टद्रव्य से पूजा-अर्चना कर गर्भ कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया गया। इस अवसर पर तप, त्याग, संयम और अहिंसा का संदेश दिया गया।पूजन के दौरान निर्मला जैन श्रीमाल, मेघाली कासलीवाल, हेमलता गंगवाल, रानी जैन भेडोला, भारतीबाला कासलीवाल, कविता संघी और मंजू पहाड़िया ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे नसिया भक्तिमय हो गई। रमेश चंद कासलीवाल और सुगन चंद पहाड़िया के संयोजन में विश्व शांति व सुख-समृद्धि की कामना की गई। महाअर्घ्य, शांतिपाठ और विसर्जन विधि के बाद मंगल आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मनिष्ठ महिला-पुरुष मौजूद रहे।