9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन की बयार के बीच महिलाओं ने मनाया लहरिया उत्सव

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

सवाईमाधोपुर. श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रणथंभौर रोड स्थित होटल परिसर में लहरिया उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधान पहनकर राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी। कुमकुम का तिलक लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुआ। महासमिति अध्यक्ष ममता बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-भजन, नृत्य, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी और प्रतिभा प्रदर्शन हुए। आयोजन स्थल को लहरिया व सावन की थीम पर सजाया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम मनीषा बाकलीवाल व पूनम कासलीवाल, द्वितीय प्रियंका संघी व राजमती गंगवाल तथा तृतीय कल्पना पापड़ीवाल व प्रज्ञा कासलीवाल रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द व भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डिंपल छाबड़ा, महामंत्री राजमती गंगवाल, युवा प्रकोष्ठ मंत्री रेखा कासलीवाल, कोषाध्यक्ष रिंकू संघी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।