9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान मंदिर परिसर में ‘मयूरवन’ तपोवन की शुरुआत, लगाए 1500 पौधे

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

मलारनाडूंगर. ग्राम पंचायत मकसूदनपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वयंसेवी संस्था सृजन की ओर से सामुदायिक तपोवन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोज कुमार सेन के नेतृत्व में संस्था और ग्राम महिला उत्पादक समूह के सहयोग से करीब 750 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित ‘मयूरवन’ में स्थानीय प्रजातियों के 1500 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के साथ मृदा व नमी संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। तपोवन को जापानी वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी की पद्धति के आधार पर विकसित किया गया है। इस मॉडल में देशी प्रजातियों के पौधों का सघन रोपण कर कम समय में प्राकृतिक वन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाता है।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र करमोदा के वैज्ञानिक सुरेश बैरवा व संपत सिंह, सरपंच उर्मिला देवी, उपसरपंच श्यामलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान में नीम, जामुन, करंज, सागवान, शीशम, आंवला, अमरूद, आम, इमली, अशोक, सहजन, बांस सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आयोजन में युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।