10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव मंदिर से विजयपुरा तक गूंजे भोले के जयकारे

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. सावन महोत्सव के तहत रविवार को कस्बे में कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कांवड़िए डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों और भगवान शिव के जयकारों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए विजयपुरा गांव स्थित महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। सुबह से ही प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। कांवड़ यात्रा के पदाधिकारी गोपाल लाल गुर्जर विजयपुरा ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा रवाना हुई। दोपहर में विजयपुरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचने पर कांवड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।