10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगा लेकर गांव-गांव पहुंचीं महिलाएं, घरों पर ध्वज फहराने का आह्वान

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

सवाईमाधोपुर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा प्रभात फेरियां एवं जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गांवों, ढाणियों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर रैलियां निकालीं। ग्रामीणों से 9 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका कमल कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जनसंपर्क व जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। अभियान के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।