10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगा हाथों में लेकर निकले विद्यार्थी, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शिक्षक, विद्यार्थी, महिलाएं और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहे से रवाना हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी एवं ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और लोगों से स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया। इस दौरान देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी हुए।वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नागरिकों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। यात्रा के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।