10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: थाने में पुलिस के सामने ही भिड़े किन्नरों के दो गुट, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े; जानें विवाद की वजह

राजस्थान में किन्नर समुदाय के 2 गुटों के बीच कहासुनी के बाद पुलिस थाने में ही लात-घूंसे चल गए। अजमेर के गंज थाने में एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया। जानें पूरा मामला-
3 min read
Google source verification
ajmer Transgender Groups Clash

अजमेर के गंज थाने में किन्नरों के दो पक्षो में हुए झगडे के बादबीच बचाव करती पुलिस । Photo- Patrika

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच चल रहा पुराना विवाद गंज थाने में मारपीट में बदल गया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चल गए। थाने में एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्षों द्वारा शिकायत देने पर पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई की।

थाने में हाथापाई

रविवार दोपहर करीब एक बजे किन्नर समुदाय के दोनों पक्ष मामले में शिकायत देने थाने पहुंचे थे। आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। लाखन कोटड़ी निवासी काजल बाई किन्नर ने बताया कि मुस्कान किन्नर से कुछ समय से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि गलत गतिविधि में शामिल होने के कारण उसे हवेली से निकालने के बाद उसने अलग गुट बना लिया और तब से विवाद कर रही है। काजल के अनुसार एसपी से शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया था। 8 अगस्त को मुस्कान और उसके साथियों रानी, पिंकी व नोरा ने मनीषा बाई के घर जाकर मारपीट की।

घर में घुसकर डंडे से मारा, बाल काटे

सोमलपुर रोड एकता नगर निवासी मनीषा बाई ने खुद को काजल बाई की बहन बताते हुए आरोप लगाया कि 8 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मुस्कान बाई और उसके गुट के लोग घर में आए और उसके साथ मारपीट कर बाल काट दिए। उन्होंने बताया कि नामजद शिकायत रामगंज थाने में दी गई है। मनीषा ने आरोप लगाया कि उसे फोन पर जान से खत्म करने की धमकियां दी जाती हैं। उसका कहना है कि बधाई की रकम को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद है।

दूसरे पक्ष का आरोप-बाल काटे, दो लाख रुपए छीने

वहीं मुस्कान बाई पक्ष की शोभी ने आरोप लगाया कि फोटो शूट के लिए जाने पर पूनम से उसके बाल कटवाए गए और करीब दो लाख रुपए छीन लिए। आरोपियों ने उसके बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने किसी से भी मारपीट नहीं की।

थाने में समझाइश कर पाबंद किया

किन्नर समुदाय के दोनों गुटों में आपसी विवाद था और वे शिकायत देने थाने आए थे। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। नियमानुसार दोनों गुटों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

  • नरेन्द्र सिंह, थानाप्रभारी गंज