
Ajmer Roadways Bus Stand
केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन यात्रियों की रेलमपेल नजर आई। जयुपर मार्ग पर जाने वाली बसों के प्लेटफार्म पर दोपहर से ही यात्री भार बढ़ गया। इसका कारण फुलेरा से आगे रेल गाड़ियों का आवागमन बंद होने से रेलवे स्टेशन से यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड की ओर रवाना हो गई। इससे केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर अचानक यात्री भार बढ़ने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे व व्यवस्थाएं संभाली। ड्यूटी ऑफिसर रोमेश यादव ने बताया कि यात्रियों की व्यवस्था के लिए विंडो से टिकिट लेने पर ही बस में बैठाया गया। इससे बिना टिकिट यात्रियों के बस में चढ़ने पर रोक लगा दी। अजमेर होकर जयपुर जाने वाली बसों के प्लेटफार्म पर व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। अतिरिक्त बसें भी लगाई गई। यात्रियों का दबाव देर शाम तक रहा।
रेलवे ट्रैक के इंटरलॉकिंग की वजह से हो रही है दिक्कत
रेलवे जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि फुलेरा के पास रेलवे ट्रैक के इंटर लॉकिंग का कार्य चलने के कारण करीब एक दर्जन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से व कुछ को निरस्त किया गया। ऐसे में अजमेर से जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें - शीतकालीन अवकाश लागू नहीं किया तो निजी स्कूलों पर कार्रवाई तय, DEO की चेतावनी
यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे का तोहफा, जयपुर से नारनौल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये ट्रेनें रहेंगी रद
Published on:
28 Dec 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
