29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Sharif Urs 2022: बड़े कुल की रस्म और जुमे की नमाज में उमड़े आशिकान-ए-ख्वाजा

अमन-चैन और खुशहाली की दुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 12 Feb 2022, 1:23 AM IST

बड़े कुल की रस्म

Ajmer Sharif Urs 2022: बड़े कुल की रस्म और जुमे की नमाज में उमड़े आशिकान-ए-ख्वाजा

अजमेर. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स में शुक्रवार को बड़े कुल की रस्म और जुमे की नमाज में अकीदतमंद का सैलाब उमड़ा। बड़े कुल की रस्म और जुमा एक ही दिन होने के कारण गुरुवार देर रात तक जायरीन की आवक बनी रही। जायरीन शुक्रवार सुबह जल्दी ही दरगाह पहुंच गए। इस दौरान दरगाह परिसर में विभिन्न स्थानों पर कुल के छींटे देने के लिए अकीदतमंद में होड़ मची रही।

रस्म के दौरान खादिमों ने मजार शरीफ पर गुलाबजल और केवड़े से गुस्ल दिया, इत्र, चंदन आदि पेश किए। जायरीन ने दरगाह के विभिन्न स्थानों की धुलाई भी की। रस्म के दौरान कई जायरीन कुल के छींटों में नहाए भी और पानी को बोतलों में भर कर साथ ले गए। बड़े कुल की रस्म के साथ ही ख्वाजा साहब का उर्स विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया।

वहीं जुमे की नमाज में गजब का जुनून देखने को मिला। दरगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरने के बाद दरगाह के बाहर सड़कों पर नमाजी बैठने लगे। देखते ही देखते दरगाह बाजार, नला बाजार, लंगरखाना गली, धानमंडी, देहली गेट तक नमाजियों की लम्बी लाइन लग गई। दरगाह के आस-पास विभिन्न गलियों में और मकानों की छतों पर जायरीन ने नमाज पढ़ी। सभी ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।

Ajmer Sharif Urs 2022: खुद बनाई चादर पेश करते हैं अकीदतमंद
दरगाह में रोज पकता है 7200 किलो प्रसाद, फिर भी कढ़ाह नहीं होती गरम
यूं सजती है महफिल, चांदी के झाड़ में लगाते हैं मोमबत्तियां
यहां खत लिखकर बताते दर्द, मुराद पूरी होते ही खोलते धागा...

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग