
अजमेर. Akshaya Tritiya 2023: सोने के भावों में उछाल ने शादियों का बजट बिगाड़ दिया है। दीपावली के मुकाबले अभी तक करीब 20 प्रतिशत भाव बढ़ गए हैं। इसके चलते सोने की खरीदारी पर असर पड़ा है। गांवों के मुकाबले शहरी मार्केट में खरीदारी पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।
दीपावली के समय सोने के भाव 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि अब करीब 20 प्रतिशत बढ़कर सोने के 65 हजार तक पहुंच चुके हैं। सोने के बढ़े भावों से शादी का बजट बिगड़ गया है। हालांकि अन्य वस्तुओं के भाव भी बढ़े हैं। इसके चलते लोगों ने सोने की खरीद सीमित कर दी है। जबकि ग्रामीण बाजार अच्छा है। वहां उधारी काफी ज्यादा है।
ऐसे पड़ा असर
ज्वेलर अर्पित ने बताया कि लोग सोना तो खरीद रहे हैं लेकिन बीते वर्ष के मुकाबले मार्केट कम है। क्योंकि भाव बहुत ज्यादा है। लोगों ने बजट में कटौती की है। बढ़े भाव के कारण ग्राहक कम वजन के आभूषण खरीद रहे हैं।
ग्राहकों पर दोगुनी मार
सोने पर डिजाइन के हिसाब से कीमत का 7 से 13 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज लगता है। इसके चलते मेकिंग चार्ज भी बढ़ गए हैं। सोने के भाव बढ़ने से लोगों पर दोहरी मार पड़ी है।
सोने की कीमत बहुत तेज होने से खरीदारी पर असर पड़ा है। दूसरी वस्तुओं पर भी महंगाई बढ़ी है। इसके चलते शादियों के बाजार पर असर पड़ा है।- अशोक बिंदल, अध्यक्ष अजमेर सर्राफा
Updated on:
22 Apr 2023 03:09 pm
Published on:
22 Apr 2023 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
