22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazing: ब्रिटिशकाल के जिस कॉलेज में पढ़े वहीं बने प्रिंसिपल….

कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद जे.एफ गोल्डिंग 1868 में पहले प्राचार्य बने थे।

2 min read
Google source verification
SPC Government college principal

SPC Government college principal

अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को डॉ. एस.के.उपाध्याय ने प्राचार्य पद संभाल लिया। वे 185 वर्ष पुराने कॉलेज के 42 वें प्राचार्य बने हैं। डॉ. उपाध्याय ने इसी कॉलेज से एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई भी की है।

कॉलेज में दीपक मेहरा की सेवानिवृत्ति के बाद प्राचार्य पद रिक्त था। बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर फिजिक्स के सह आचार्य डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय को प्राचार्य नियुक्त किया। गुरुवार को डॉ. उपाध्याय ने 42 वें प्राचार्य के रूप मेंकार्यभार संभाला। शिक्षकों, अधिकारियाें और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

अपने ही कॉलज में बने प्राचार्य

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने एसपीसी-जीसीए से नियमित छात्र के रूप में एमएससी फिजिक्स की डिग्री ली थी। उन्होंने यहीं शिक्षण कार्य किया। अपने ही कॉलेज में प्राचार्य बनने पर गौरान्वित महसूस हो रहा है। मालूम हाे कि जीसीए की बतौर स्कूल स्थापना ब्रिटिशकाल में 1836 में हुई थी। कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद जे.एफ गोल्डिंग 1868 में पहले प्राचार्य बने थे।

Read More: आरएएस मुख्य-2021 का आयोजन सबसे बड़ी चुनौती

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के लि आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन सबसे बड़ी चुनौती है। परीक्षा 25 और 26 फरवरी को कराई जानी है। कई अभ्यर्थी कोरोना संक्रमण और तैयारी के लिए ज्यादा वक्त देने का हवाला देते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी को होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण 20 हजार 102 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पेपर वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक होंगे। इसके तहत सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी का पेपर होगा।

अभ्यर्थियों की मांग

कई अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के नाम पत्र भेजकर पाठ्यक्रम में बदलाव के चलते पढ़ाई और कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए 25-26 फरवरी की परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है।