29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब चलेंगी सिर्फ परीक्षाएं, चार महीने पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे students

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jan 2019, 6:31 AM IST

examination 2019

examination 2019

अजमेर.

प्रायोगिक और वार्षिक परीक्षाओं का दौर जल्द शुरू होने वाला है। विद्यार्थी चार महीने तक पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान सालाना एवं विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे भी जारी होंगे।

सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होंगी। इसमें बारहवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके बाद बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 और दसवीं की 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी फरवरी में शुरू होंगी। इसके बाद नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी फरवरी अंत या मार्च में शुरू होंगी। इसके बाद स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं मार्च के दूसरे पखवाड़े लॉ और बीएड की परीक्षाए अप्रेल से शुरू होंगी।

अप्रेल में जेईई मेन्स का दूसरा चरण

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स का पहला चरण 20 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा 6 से 20 अप्रेल तक होगी। पहले चरण की परीक्षा में करीब 6 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में 5-6 लाख विद्यार्थियों के बैठने के उम्मीद है। इनका परिणाम अप्रेल अंत अथवा मई में जारी होगा।

19 मई को जेईई एडवांस परीक्षा
आईआईटी रुडक़ी के तत्वावधान में 19 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 2.24 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश मिलेंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। इसका रिजल्ट मई अंत या जून में जारी होगा।

मई में नीट परीक्षा

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट)मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) कराएगा। परीक्षा का परिणाम मई अंत या जून में जारी होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले मिलेंगे।