जवाहर लाल नेहरू अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल की आपातकालीन इकाई के प्रवेश के दोनों छोर पर लोहे के एंगलनुमान स्टैंड में गमले लगाए गए हैं। इनमें मौसमी फुलवारी लगाई गई है। यही नहीं आपातकालीन इकाई के सामने, आस-पास भी पौधों के गमले रखे हैं। अस्पताल में प्रवेश के दौरान फुलवारी देख मरीज एवं परिजन को भी अच्छा महसूस होता है। माहौल पॉजिटिव बना रहने से नर्सिंगकार्मिकों, वार्ड बॉय भी इनकी देखभाल में पीछे नहीं हैं। कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे ने बताया कि अस्पताल में नवाचार किया गया है। भविष्य में इस तरह और पौधे लगाए जाएंगे।