19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer Rape: दोस्तों की पार्टी में बुलाकर युवती को पिलाया नशीला पदार्थ, होटल ले जाकर किया रेप, सहेली ने कराया था संपर्क

दोस्ती गांठने के चार दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर द्वारा पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
rape Case

प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

अजमेर। दोस्ती गांठने के चार दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर द्वारा पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध जताने पर पहले से शादीशुदा आरोपी ने पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा भी दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

सहेली के मार्फत हुआ था संपर्क

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को वह सहेली के मार्फत मनीष उर्फ मोन्टी से मिली थी। मनीष ने 4 जनवरी को दोस्तों की पार्टी में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां विरोध करने के बावजूद देह शोषण किया। उसके होश में आने पर आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने जयपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस पड़ताल में आया कि आरोपी मनीष उर्फ मोन्टी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

…फिर जयपुर ले जाकर देहशोषण

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले उसे मनीष के विवाहित होने का पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही। करीब एक माह पहले आरोपी उसे जयपुर ले गया, जहां उसने सहेली की फ्लैट पर यह कहते हुए देह शोषण किया कि दोनों जल्द शादी कर रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने सम्पर्क तोड़ लिया। पीड़िता ने थाने में आरोपी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

पीड़िता का मेडिकल कराया

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बयान करवाने के बाद मेडिकल करवाया। घटनास्थल का मौका नक्शा तैयार कर एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन देह शोषण करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और तकनीकी व भौतिक प्रमाणों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है ताकि मामले में आवश्यक सबूत एकत्र किए जा सकें।