
Ariator: Oxygen ariator in Anasagar lake for Bio diversity
आनासागर झील के पानी से दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए एरिएटर मशीन लगाई गई है। एरियटर मशीन लगने के बाद झील के पानी के ऑक्सीजन लेवल में बढ़ोत्तरी होगी और जलीय जीव व पौधे नहीं मरेंगे। आनासागर झील के पानी का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए 1.20 लाख रुपए की लागत से तीन एरिएटर मशीन लगाई हैं।
पुरानी चौपाटी एवं बांडी नदी के मुहाने पर एरिएटर मशीन को इंस्टॉल किया गया है। मशीन के इंस्टॉलेशन के पश्चात झील के पानी का डीओ लेवल बढ़ेगा। पक्षी एवं मछलियों के लिए अच्छा होगा। सिस्टम चालू करते ही पानी को फव्वारे के रूप में ऊपर की फेंका जाता है, जिससे मछलियां को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
फॉयसागर से सैंकड़ों गैलन पानी का रिसाव, चैनल गेट की दीवार क्षतिग्रस्त
अजमेर. बीते दो माह में बिपरजॉय व मानूसनी बारिश से भूजल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रमुख तालाबों व झीलों का जल स्तर भी उपर आ गया है। कई झीलें ओवर फ्लो हैं वहीं कुछ में चादरें भी चलीं। हालाकि पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से राहत है। पत्रिका टीम ने झीलों व अन्य पर्यटक स्थलों व सार्वजनिक पार्कों के मुआयने किए इस दौरान कई जगह सुरक्षा की अनदेखी,पार्क की सफाई सहित अन्य व्यस्थाएं उचित ढंग से नहीं पाई गईं। अभी मानसून का दौर कम से कम एक माह और रहेगा। ऐसे में इन झील तालाबों में जल स्तर बढ़ता है तो आबादी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।
फॉयसागर झील से रिसाव
फॉयसागर झील इस समय भराव क्षमता पर है। करीब 26 फीट पानी भरा है। हालाकि पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से झील की चादर नहीं चल रही है। लेकिन यहां पाल की चैनल गेट की दीवार कई जगह क्षतिग्रस्त है इसमें कई जगह रिसाव हो रहा है। यहां से पानी का निकास निरंतर जारी है। यह पानी डिफेंस कॉलोनी के मकानो को प्रभावित करते हुए बांडी नदी के रास्ते आनासागर झील में पहंंच रहा है।
Published on:
16 Aug 2023 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
