3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JOB: यदि आप 10-12 वीं पास हो और रोजगार चाहते तो सात अप्रेल को मत चूको मौका

Rajasthan Government Job Fair: यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, नर्सिंग, एमबीबीएस, स्नातकोत्तर और अन्य योग्यताएं रखते हैं। मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता (कंपनियां) भाग ले रही हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Rajesh Dixit

Apr 03, 2026

Youth Job Fair 2026: राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग तथा जिला प्रशासन अजमेर द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। 07 अप्रैल मंगलवार को युवा संबल मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 2000 से अधिक रिक्त पदों पर सीधे इंटरव्यू और चयन का सुनहरा मौका मिलेगा।

स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), माखोपुरा, अजमेर
समय: सुबह 10:00 बजे से

यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, नर्सिंग, एमबीबीएस, स्नातकोत्तर और अन्य योग्यताएं रखते हैं। मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता (कंपनियां) भाग ले रही हैं। इनमें बेकिंग, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा, सुरक्षा, सोलर, मैन्युफैक्चरिंग, एकाउंट्स, इंजीनियरिंग और कई अन्य क्षेत्रों की नौकरियां उपलब्ध हैं।
राजस्थान सरकार और नेशनल करियर सर्विस के सहयोग से आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। युवाओं को अपने रिज्यूमे, सीवी, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, प्रशिक्षण दस्तावेज आदि मूल रूप में साथ लाना होगा। मेले में शामिल होने वाले युवा सीधे नियोक्ताओं से बातचीत कर सकेंगे, इंटरव्यू देंगे और तुरंत चयन की संभावना होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा दिए गए QR कोड को स्कैन करके आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपना पूरा विवरण सही-सही भरें ताकि आपको बेहतर अवसर मिल सकें।
यह मेला युवाओं के लिए “रोजगार का सुनहरा अवसर” साबित होने वाला है। अजमेर जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मेले का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुसार अच्छी नौकरी पा सकें।

क्यों जाना चाहिए इस मेले में?

2000+ रिक्तियां एक ही जगह
30+ प्रमुख कंपनियां
सीधा इंटरव्यू और चयन
विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां
सरकारी समर्थन और मार्गदर्शन

अगर आप बेरोजगार हैं या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं तो 07 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे ITI माखोपुरा, अजमेर जरूर पहुंचें। अपने सभी दस्तावेज साथ रखें और आत्मविश्वास के साथ भाग लें। यह मेला युवाओं की उम्मीदों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा। राजस्थान सरकार के इस प्रयास से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।जल्दी रजिस्ट्रेशन करें और अपने भविष्य को संवारें!