
Engineer ने नहीं उठाया Costumer का फोन, डिस्कॉम एमडी ने कर दिया सस्पेन्ड
उपभोक्ताओं को फोन पर रेस्पॉन्स नहीं देने, उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं करने एवं विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता (ग्रामीण) किशनगढ़ प्रताप सिंह चौधरी को निलम्बित कर दिया गया है। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी के निर्देशानुसार सचिव(प्रशासन) एन. एल. राठी ने निलम्बन आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा सहायक अभियंता (पवस) सावा महिपाल जाटव को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर 26 जून को एसीबी द्वारा ट्रेप किया गया था। इस पर महिपाल जाटव को भी निलम्बित कर दिया गया। निलम्बन काल के दौरान प्रताप सिंह चौधरी का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) अजमेर तथा महिपाल जाटव का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियंता (उदयपुर जोन) कार्यालय किया गया है।
पिछले माह 12 हुए थे निलम्बित
अजमेर डिस्कॉम ने पिछले माह तीन दिन तक चलाए गए फीडबैक अभियान में लापरवाही सामने आने पर 12 सहायक अभियंताओं सहित तकनीकी कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया था। फीडबैक अभियान की जानकारी जिला कलक्टर को देते हुए उनसे फीड फीडबैक अभियान के बारे में राय मांगी गई थी।
Published on:
3 Jul 2019, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.