
भाजपा के हॉर्डिंग से पूर्व मुख्यमंत्री राजे गायब
अजमेर. भारतीय जनता पार्टी के हॉर्डिंग एवं बैनर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो ही गायब हो गई। हॉर्डिंग एवं बैनर पर राजे की फोटो नहीं होने की चर्चा गर्माई रही। भाजपा शहर जिला एवं संगठन की ओर से बनवाए गए हॉर्डिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री को जगह नहीं मिलने पर एक खेमे की टेडी नजरें रहीं।
अजमेर में जयपुर रोड स्थित होटल पैराडिजो में मंगलवार को प्रदेश से भाजपानीत निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सहकारिता जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित अन्य ने भाग लिया। इस दौरान कार्यस्थल पर लगाए गए हॉर्डिंग व बैनर पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश मंत्री व समन्वयक प्रसन्नचन्द मेहता, संगठन मंत्री भजन लाल, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाड़ा, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा की फोटो लगाई गई। जबकि पूर्व मुख्यमत्री राजे की फोटो नहीं लगाई गई। कार्यक्रम स्थल पर भी भाजपाइयों में इसकी चर्चा रही।
Published on:
20 Jul 2021 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
