19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भामाशाहों ने संवारा स्कूल, विद्यार्थियों की फीस भी भरी

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

बाटोदा.बरनाला तहसील के चांदनहोली गांव स्थित विद्यालय में शैक्षिक एवं भौतिक उन्नयन के लिए भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शंकरपुरा-चांदनहोली निवासी दामोदर प्रसाद मीणा ने कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा फीस तथा सभी विद्यार्थियों की विद्यालय फीस का भुगतान किया। इसके लिए 73,355 रुपए का सहयोग दिया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए 51 हजार रुपए नकद तथा एक लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया गया। चांदनहोली निवासी कुंजी लाल मीणा ने विद्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना एवं संसाधनों के लिए 21 हजार रुपए दिए। विद्यालय के अनुसार दामोदर प्रसाद मीणा का कुल सहयोग 2,24,473 रुपए और कुंजी लाल मीणा का 21 हजार रुपए रहा।