30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनास नदी में समा रहा है बीसलपुर बांध पानी से निकाला जा रहा पानी

चार गेटों से की जा रही जल निकासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 3 Sep 2019, 12:27 AM IST

बनास नदी में समा रहा है बीसलपुर बांध पानी से निकाला जा रहा पानी

बनास नदी में समा रहा है बीसलपुर बांध पानी से निकाला जा रहा पानी

अजमेर.. बीसलपुर बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में भीलवाड़ा एवं चित्तौडगढ़़ सहित में पिछले दो दिनों पहले हुई बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बांध में लगातार पानी की आवक बने रहने के कारण बांध का पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर रखते हुए बांध से पानी की निकासी कभी कम तो कभी ज्यादा की जा रही है। जितना पानी आगे से आ रहा है उतना पानी बांध से बनास में छोड़ा जा रहा है। कंट्रोल रूम के अनुसार बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों अच्छी बरसात के चलते लगातार पानी की आवक बनी हुई है। बांध से जुड़ी प्रमुख बनास नदी के त्रिवेणी पर सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक जलस्तर का बढऩे घटने का क्रम पूरे दिन चला जिसके चलते सोमवार को 11 बजे करीब 8 बजे बांध के गेट नंबर 8 एवं 11 को बंद किया गया।

सोमवार सुबह 8 बजे पहले बांध के गेट नंबर 8, 9, 10 एवं 11 सहित चारों गेटों को खोलकर 12020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। बांध के त्रिवेणी पर सुबह 8 बजे गेज कम होने को लेकर गेट नंबर 8 एवं 11 को बंद कर दिया गया। दो गेट बंद होने के बाद बांध के गेट नंबर 9 एवं 10 को आधा-आधा मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है वही बांध से जुड़ी दाईं मुख्य नहर में 95 क्यूसेक पानी छोड़ कर बांध से नीचे खाली रहे तालाबों को भरने का कार्य चल रहा है। बांध से जुड़े त्रिवेणी का सुबह 8 बजे गेज 2.80 मीटर था जो शाम 6 बजे तक बढकऱ 3.69 मीटर हो गया।
त्रिवेणी का गेज एक नजर-

समय त्रिवेणी का गेज मीटर में
6 बजे सुबह 2.55 मीटर

7 बजे 2.80 मीटर
8 बजे 2.90 मीटर

9 बजे 3.00 मीटर
10 बजे 4.00मीटर

11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4.50 मीटर
4 बजे 4.00 मीटर

5 बजे 3.70 मीटर
6 बजे 3.60 मीटर