26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने किया पीएम के सभास्थल पर भूमि पूजन

सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष रहे मौजूद प्रधानमंत्री 31 मई को आएंगे अजमेर

Google source verification

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई को कायड़ विश्राम स्थली में सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी व जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को सभा स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।कायड़ विश्रामस्थली में सुबह प्रदेशाध्यक्ष जोशी, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, सुरेश सिंह रावत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, उप महापौर नीरज जैन सहित अन्य ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने भाजपा कार्यालय में शहर जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया।

विकास के भागीरथी हैं मोदी-जोशी

कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि मोदी विकास के भागीरथी हैं। उनके नौ वर्ष के कार्यकाल में देश की सीमा और सेना को मजबूत होते हुए देश की जनता ने देखा है। दुनिया में बढ़ते हुए भारत के गौरव को भी देखा है। 60 साल में जो काम नहीं हुआ वो 9 साल में हुआ है। कांग्रेस राज में सिर्फ घोषणा होती थी, अब मोदी राज में घोषणा के साथ काम एवं क्रियान्वयन होता है। किसी भी योजना का मोदी शिलान्यास करते हैं और वे ही लोकार्पण करते हैं। 60 साल में जितना रेलवे का इन्फ्रास्ट्रक्टर नहीं बना उतना नौ साल में हुआ। सभी काम लक्ष्य को लेकर तय सीमा में पूरे हुए। उन्होंने कहा कि राजस्थान चुनावी राज्य है, लेकिन नौ साल के कार्यकाल को लेकर यह कार्यक्रम रखा गया है।