7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पूनिया – देखें वीडियो

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया(Satish punia) ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) जनघोषणा पत्र पर अमल करने की बजाय जनता का ध्यान भटका रहे हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Jai Makhija

Sep 20, 2019

पुष्कर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पूनिया लानने के लिए देखें वीडियो

पुष्कर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पूनिया लानने के लिए देखें वीडियो

अजमेर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot)जनघोषणा पत्र पर अमल करने की बजाय जनता का ध्यान भटका रहे हैं। मुख्यमंत्री के जयपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने 1934 में वर्धा में संघ के प्रशिक्षण शिविर में संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम (समरसता का) वे नहीं कर सके संघ ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री को इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष है।

अजमेर में गुरुवार को स्वामी कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से मुखातिब प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार व भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और कांग्रेस को लगता है कि एक ही महापुरुष महात्मा गांधी के नाम पर वे राजनीति करते थे वह भी भाजपा ने छीन लिए। भाजपा तमाम महापुरुषों का सम्मान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने महापुरुषों का अपमान किया है। वीर सावरकर पर ट्वीट के मामले में राहुल गांधी पर मामला चल रहा है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतिहास को ठीक से नहीं पढ़ा है। कश्मीर के मामले में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संघ के सह सरसंघचालक गुरुजी को कश्मीर में राजा हरिसिंह के पास बातचीत के लिए भेजा था। सरदार पटेल व महात्मा गांधी ने संघ की प्रशंसा की है।

जीतेंगे निकाय व पंचायत चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभी से ही एंटी इंकमबेंसी है। भाजपा निकाय चुनाव एवं पंचायतराज चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वहीं खींवसर मंडावा में उपचुनाव की तैयारी कर दी है। भाजपा ने संगठनात्मक व निकाय चुनाव की तैयारी कर ली है। प्रदेश में 59 लाख नए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

सदन व बाहर घेरेंगे कांग्रेस को

किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफी एवं युवाओं को रोजगार भत्ता व रोजगार मामले में भाजपा सदन में लड़ रही थी तो कांग्रेस सदन से भाग रही थी।

Read More: ख्वाजा साहब की तस्वीर देख कर खुद को नहीं रोक पाए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद,


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग