राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसीपल, पीडब्ल्यूडी के एईएन गुरूशरणसिंह, मां भारती गु्रप के करण जोशी सहित सहयोगी, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, डाक विभाग के कार्मिक, सीमा शर्मा, सुशीला मेहरा सहित युवतियों आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जगत फार्मा के सुन्दर सिंह ने रक्तदाताओं को जूस दिया, पारवानी की ओर से कॉफी पिलाई गई। विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रदर्शनी एवं जांचेंविश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बेनीवाल के निर्देशन में रक्तदान को प्रेरित करने व बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर, बैनर लगाकर प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। इस दौरान रक्तदाताओं के हिमोग्लोबिन जांच, ग्रुप जांचें आदि की गईं।