9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूटी पिता की लाठी, ना जाने कौनसी थी वो बात जिसको दिल से लगाकर मासूम बच्चे ने उठाया एेसा कदम

हाथीखेड़ा गांव में बुधवार शाम एक किशोर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गंज थाना पुलिस के अनुसार हाथीखेड़ा निवासी भैरूंसिंह रावत के पुत्र विक्रम (15) ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
boy suicide in critical condition

boy suicide in critical condition

हाथीखेड़ा गांव में बुधवार शाम एक किशोर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गंज थाना पुलिस के अनुसार हाथीखेड़ा निवासी भैरूंसिंह रावत के पुत्र विक्रम (15) ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

विक्रम बुधवार शाम 5.30 बजे पिता की किराणा की दुकान से घर लौटा और कमरे में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजन ने कुछ देर बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो कोई जवाब नहीं दिया।

अजमेर.

आखिर परिजन ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को धक्का मारकर तोड़ा तो भीतर विक्रम का शव अद्र्धनग्नावस्था में पंखे के कुंदे पर दुपट्टे से बनाए फंदे पर लटका मिला। सूचना पर गंज थाने से सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह मय जाब्ता पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह 9वीं कक्षा का छात्र था। वह गर्मी की छुट्टियों में पिता की किराणा स्टोर पर बैठता था। बुधवार को भी वह दुकान गया था।