
bsnl paper less
अजमेर.
बीएसएनएल अगले माह से गो-ग्रीन योजना के तहत तहत पेपरलेस होगा। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को लैंडलाइन और मोबाइल के पोस्टपेड बिल अब इन्टरनेट के माध्यम से मिलेंगे। ये व्यवस्था अप्रेल से लागू हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बिल त्वरित गति से मिलेंगे तथा ग्रो-ग्रीन विकल्प चुनने पर उन्हें बिल में आर्थिक फायदा भी होगा।
ई-मेल रजिस्ट्रेशन जरूरी
जिन उपभोक्तओं ने अपना मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल आईडी बीएसएनएल में रजिस्टर करा रखा है उन्हे एसएमएस में बिल की कॉपी को इन्टरनेट से डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाएगा। इसी तरह से उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड ई-मेल पर बिल की पीडीएफ फाइल प्रेषित की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल अभी तक बीएसएनएल को सूचित नहीं किया है या उनमें कोई परिवर्तन है वे बीएसएनएल के किसी भी उपभोक्ता केंद्र में जा कर अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल रजिस्टर करवा सकते हैं। उपभोक्ता बीएसएनएल की वेबसाइट सेल्फ केयर डॉट बीएसएनएल डॉट को डॉट इन पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल रजिस्टर कर सकते हैं।
10 से 100 रुपए तक का फायदा
यदि उपभोक्ता गो-ग्रीन विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 10 प्रति बिल का फायदा (के्रडिट) भी आगामी बिलों में अधिकतम संचयी 100 रुपए तक दिया जाएगा। उपरोक्त व्यवस्था से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बिना पेपर के बिल हर महीने तुरंत मिल सकेंगे। बस एक क्लिक और बिल हाजिर। किसी कारणवश एसएमएस/ ईमेल से बिल न मिलने पर उपभोक्ता बीएसएनएल के निकटवर्ती उपभोक्ता सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते है।
Published on:
31 Mar 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
